आदित्य रॉय कपूर के अफेयर, देखें एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट

हालांकि, बाद में ये दोनों अलग हो गए।

Update: 2022-11-16 03:14 GMT
आदित्य रॉय कपूर के अफेयर, देखें एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट
  • whatsapp icon
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर में रोमांटिक से लेकर एक्शन जॉनर की फिल्में की हैं। आदित्य रॉय कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। आदित्य रॉय कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। आदित्य रॉय कपूर बुधवार यानी 16 नवंबर को 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर जानते हैं कि आदित्य रॉय कपूर के सभी अफेयर के बारे में...

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
आदित्य रॉय कपूर ने श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म आशिकी 2 में काम किया था। दोनों स्टार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर चली। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के अफेयर की खबरें आईं। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया। 
अनन्या पांडे (Ananya Pandey)
आदित्य रॉय कपूर का अनन्या पांडे के साथ अफेयर की चर्चाएं खूब हुई हैं। दरअसल, ये दोनों अक्सर तमाम पार्टियों में एक साथ नजर आते थे। यहां तक कि तमाम लोग उनकी शादी की कयासबाजी भी करने लगे थे। हालांकि, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की।

अहाना देओल (Ahana Deol)
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी आहना देओल के साथ आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की चर्चाएं रही हैं। ये उस समय की बात की है जब आदित्य रॉय कपूर फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं थे। हालांकि, बाद में इस कपल का ब्रेकअप हो गया था। 
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को डेट करने से पहले आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। ये दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। रिया चक्रवर्ती और आदित्य रॉय कपूर के एक साथ नजर आने पर लोगों ने इनके अफेयर की अटकलें लगाना शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में ये दोनों अलग हो गए।

Tags:    

Similar News