Aditya Roy and Ananya ; आदित्य रॉय और अनन्या ब्रैकअप के बाद इवेंट्स में साथ देखा गया
mumbai news ;अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर बीते कई दिनों से अपने ब्रेकअप की खबरों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच कपल क ...अधिक पढ़ें अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर बीते कई दिनों से अपने ब्रेकअप की खबरों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले साल करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ पर अनन्या पांडे ने फिल्ममेकर संग बातचीत में आदित्य रॉय कपूर संग अपने रिश्ते के बारे में हिंट्स दिए थे. हालांकि, कुछ वक्त पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के according toअब ये कपल साथ नहीं है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है. अनन्या पांडे से ब्रेकअप की खबरों के बीच आदित्य रॉय कपूर एक्ट्रेस के पिता चंकी पांडे संग ऐड फिल्म में नजर आए हैं. ये जोड़ी हाल ही में रिलीज हुए बिसलेरी के ऐड फिल्म में साथ दिखी है. चंकी पांडे संग आदित्य रॉय कपूर के इस ऐड फिल्म ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. दोनों एक्टर को साथ देख फैंस काफी कंफ्यूज हो गए हैं.
उत्साहित हुए फैंस इस ऐड वीडियो पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. चंकी और आदित्य रॉय कपूर के इसadds फिल्म के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर लिखते हैं, ‘क्या मैं अकेला हूं जो वीडियो में अनन्या का इंतजार कर रहा हूं’. वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं, ‘ससुर के साथ ऐड’. बता दें, पिछले महीने आदित्य और अनन्या पांडे भी एक ऐड फिल्म में साथ नजर आए थे जिसके बाद कपल के फैंस को लगा कि शायद अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है. हालांकि, दोनों के तरफ से अपने रिलेशनशिप पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है.
कई इवेंट्स में देखा गया था साथआदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप की खबरों ने 2022 में जोर पकड़ा था. ये कपल कृति सेनन की दिवाली पार्टी में एक-दूसरे के साथ नजर आया था. उसके बाद दोनों को कई इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया गया था.