जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर अपने मजेदार वीडियो और ब‍िंदास तस्‍वीरों के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौरती रहती हैं. चाहे दुबई घूमना हो या फिर अपने करोड़ों के घर का 'रूम टूर' कराना हो, उर्वशी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ सब कुछ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उर्वशी रौतेला नए साल का सेलिब्रेशन दुबई में करती नजर आईं. सूत्रों की मानें तो उर्वशी ने न्‍यू ईयर सेलीब्रेशन में महज कुछ म‍िनट रुकने के ल‍िए 4 करोड़ जैसी मोटी रकम वसूल की. अब इस सेलीब्रेशन में पहने उर्वशी के गाउन से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है.


नए साल के जश्‍न में उर्वशी दुबई के एक इवेंट में ह‍िस्‍सा बनने पहुंचीं. यहां उर्वशी को स‍िर्फ 15 म‍िनट रुकना था, ज‍िसके ल‍िए उन्‍होंने 4 करोड़ जैसी भारी-भरकम रकम मांगी. इस फंक्‍शन में वो रेड कलर के गाउन में नजर आई थीं. अब उर्वशी की इस ड्रेस को ड‍िजाइन करने वाले मशहूर ड‍िजाइनर माइकल सिनको इस ड्रेस के बारे में कुछ ड‍िटेल्‍स बताए हैं. ड‍िजाइनर ने खुलासा किया है कि उर्वशी के इस गाउन को बनाने में पूरे 150 घंटे लगे हैं. साथ ही इस गाउन की कीमत 32 लाख रुपये बताई जा रही है.


ये पहला मौका नहीं है जब उर्वशी रौतेला अपने महंगे कपड़ों के चलते सुर्खियों में आई हैं. इससे पहले उर्वशी, नेहा कक्‍कड़ की शादी में 55 लाख का लहंगा पहनकर भी खबरों में आ चुकी हैं. नेहा कक्कर की शादी में उर्वशी ने रेनू टंडन का ऑउटफिट को पहना था. यह एक लैक्सर कट लेदर लहंगा है जिसमें हाथ से जरदोजी और सभी ओरिजनल स्वारोस्की का वर्क किया गया है. उर्वशी की लहंगे और ज्वैलरी की कीमत 55 लाख थी. हाल ही में 'अरब फैशन वीक' में उर्वशी रौतेला शोस्टॉपर बनीं और इससे भी बड़ी बात यह कि वह बॉलीवुड की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने यह खिताब अपने नाम किया है. इस फैशन वीक में उर्वशी ने 22 कैरेट सोने का मेकअप किया था.
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी इन दिनों मोहन भारद्वाज की फिल्म "ब्लैक रोज' की शूटिंग में लगी हैं, जो दो भाषाओं में र‍िलीज होगी. ये मूवी शेक्सपियर के नाटक "द मर्चेंट ऑफ वेनिस" पर आधारित है, जिसमें उर्वशी शर्लक की निर्णायक भूमिका निभाती नजर आएंगी.


Tags: