एक्ट्रेस तारा सुतारिया और अभिनेता अर्जुन कपूर ने शुरू की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग...वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने आगामी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग शुरू कर दी है।

Update: 2021-04-18 02:42 GMT

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने आगामी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो बूमरैंग वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो क्लैप बोर्ड के साथ नजर आ रही हैं।


इस वीडियो को मोहित सूरी और एक्टर अर्जुन कपूर और विकास मोहन को टैग करते हुए लिखा, 'वन डे।' वहीं उन्होंने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर अर्जुन कपूर की पोस्ट को भी शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट को उनके फैंस दिल खोल कर लाइक कमेंट कर रहे हैं।

इससे पहले एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्म के नाम वाली हुडी में पोज देती दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर वो अपने फैंस को फिल्म के बारें में बता रही हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'और ये हम चले।'


Tags:    

Similar News