एक्ट्रेस सनी लियोनी ने इस अंदाज में किया देसी डांस, चंद मिनटों में वायरल हुई ये VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आए दिनों अपने बोल्ड फोटोज शेयर कर अपने फैंस के दिलों में जगह बना लेती हैं।

Update: 2021-01-05 10:30 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आए दिनों अपने बोल्ड फोटोज शेयर कर अपने फैंस के दिलों में जगह बना लेती हैं। वहीं अब उनकी एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में वे मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो उनके शूटिंग के दौरान की है। इस वीडियो में वे हाथ में थाली और कंधे पर मटका लिए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उनका फनी डांस उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इतना ही नहीं वीडियो में सनी किसी को हट तेरी तो..कहती हुई दिखाई दे रही हैं। फैंस उनका यह अवतार देख कर काफी हैरान हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'सेट पर मस्ती' उनके शेयर करते ही वीडियो तेजी से वायरल हुई। चंद मिनटों में वीडियो पर लाखों के व्यूज आ गए। फैंस वीडियो को बार-बार देख प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब जल्द ही 'द बैटल ऑफ भीमा कोरोगांव' में नजर आएंगी। उनके साथ इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, कृष्णा अभिषेक और भी अन्य कलाकार दिखाई देंगे। इसके साथ ही वे 'वीरमादेवी' और 'कोको कोला रंगीला' में दिखाई देंगी।


कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी फिल्म की एक वीडियो शेयर की थी उसमें वे 'मराठी मुलगी' लुक में नजर आ रही हैं। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आया। वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- हो आली री आली....मराठी मुलगी आली.. इस वीडियो में उनके लुक्स और एक्सप्रेशन गजब के थे। बता दें कि सनी का रईस का गाना लैला मैं लैला काफी लोकप्रिय हुआ था।


Tags:    

Similar News

-->