सनी लियोन का नया सॉन्ग 'परदेसी' रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग में सनी लियोन (Sunny Leone) कमाल का डांस कर रही है और उनके फैन्स को 'परदेसी (Pardesi)' सॉन्ग रिलीज होते ही जमकर पसंद आ रहा है. इस सॉन्ग को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. इस सॉन्ग को आर्को ने गाया है और फीट आसीस कौर की है. सनी लियोन के इस सॉन्ग में म्यूजिक आर्को का है और लिरिक्स भी आर्को की ही हैं. इस गाने के रिलीज होते ही यूट्यूह पर फैन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.


Full View

सनी लियोन (Sunny Leone Song) ने इस सॉन्ग के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'शहर में आ गई है हॉटेस्ट परदेसी और आपका दुल चुराने के लिए तैयार हूं. सॉन्ग रिलीज हो चुका है.' उनकी इस पोस्ट पर तीन लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और फैन्स काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

सनी लियोन (Sunny Leone) के 'परदेसी (Pardesi)' सॉन्ग पर फैन्स के कमेंट्स की बात करें तो वह भी काफी मजेदार हैं. एक फैन ने लिखा है, 'सनी लियोन का डांस बहुत ही कमाल का है और उन्होंने डांस फ्लोर पर आग लगा दी है.' वहीं एक ने लिखा है कि उनकी क्यूटनेस उम्र को भी मात देती है. वहीं एक फैन ने लिखा है, 'सनी हमेशा ही हमारे दिल चुरा लेती हैं. सो स्वीट परदेसी.' इस तरह उनके फैन्स उनके इस सॉन्ग पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


Tags: