एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर हाल ही में बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर संग मालदीव वेकेशन पर गई थीं. कपल के साथ फरहान की बेटी अकीरा भी थीं. शिबानी ने वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. फोटो में वो स्टनिंग दिखीं. उनके हॉलिडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

जेट स्की पर बैठीं दिखीं शिबानी दांडेकर

एक फोटो में शिबानी दांडेकर जेट स्की पर बैठीं दिखीं. उन्होंने ऑरेंज बिकिनी पहनी हुई थी. ऑरेंज बिकिनी पहने जेट स्की पर बैठी शिबानी ग्लैमरस दिखीं. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- Island life #thatbrowngirl

इसके अलावा शिबानी ने अपनी एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो को उनके बॉयफ्रेंड फरहान ने क्लिक की थी. फोटो शेयर करते हुए शिबानी ने लिखा-बेस्ट फरहान अख्तर द्वारा क्लिक. इससे पहले शिबानी ने जकुजी में बैठे सन किस्ड फोटो शेयर की थी. शिबानी के फोटोज हॉलिडे वाइब्स दे रहे हैं.


Tags: