बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने कई तस्वीरें भी पोस्ट करती रही हैं। हाल ही में सारा ने अपने छोटी बहन इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) के साथ की फोटो शेयर की है। ये लफोटो करीना कपूर के घर की हैं जब सारा वहां करीना और अपने छोटे भाई से मिलने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने इनाया नौमी खेमू के साथ भी खूब मस्ती की।


इस तस्वीर में आप देख सकते हैं दोनों अपने एक साथ मिलकर खूब मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सारा ने इनाया को गले लगाया हुआ है। इनाया और सारा का प्यार फोटो में साफ देखने को मिल रहा है। सारा ने इनाया के साथ की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि बहन से बहन हम हमेशा रहेंगे।


परिवार के पेड़ से नट का एक जोड़ा। इनाया (Inaaya) और सारा (Sara) की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को दोनों का अंदाज भी काफी पसंद आ रहा है। इन दिनों सारा अली खान का नाम साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है।

इन दिनों सारा विजय के सथ भी काफी स्पॉट की जाती हैं जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं दोनों एक-दूसरे को डेट तो नहीं कर रहें हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आई थीं। वह जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ अतरंगी रे में नजर आएंगी। यह फिल्म 6 अगस्त 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Tags: