जनता से रिश्ता वेबडेस्कबॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और वरुण धवन आने वाली फिल्म 'कुली नं 1' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। दोनों ने हाल ही में फोटोशूट कराया, जिसमें चैक शर्ट और ड्रेस कैरी करते नजर आए। वरुण धवन ने सारा संग खुद की दो फोटोज शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने शायरी लिखी।

वरुण ने लिखा, "चेक-मेट, तुम तंग करती हो, चलो अब मुझसे नफरत मत करो, क्योंकि मुझे पता है तुम शानदार हो।" इसके साथ ही सारा अली खान को वरुण धवन ने टैग किया है। वहीं, सारा ने लिखा, "वरुण धवन तुम एक बिगड़ैल छोकरे हो, शायरी चोर हो और कॉपी कैट हो। चिंता मत करो मेरी टोपी में और भी कई शानदार ट्रिक्स हैं। मैं भी एक OG (Original Gangsta) पुरानी खिलाड़ी हूं- तुम भूल तो नहीं गए हो ये बात?"

Full View

बता दें कि सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म 'कुली नं 1', 25 दिसंबर को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। कोरोनावायरस के दौरान लॉकडाउन की वजह से इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था।

Tags: