जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने लटके-झटकों से हर किसी को घायल कर देती हैं। डांसर जब भी स्टेज पर आती हैं, छा जाती हैं। मां बनने के बाद सपना ने फिर से धमाकेदार एंट्री ली है। एक के बाद एक नए डांस परफॉर्मेंस के साथ ही वो अपने पुराने डांस वीडियोज की वजह से भी यूट्यूब पर छाई हुई हैं।

Full View

सपना चौधरी का एक पुराना डांस वीडियो यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। जिसमें वो जलेबी गाने पर स्टेजतोड़ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना अलग-अलग रंग का सूट पहने डांस कर रही हैं। वहीं अपने डांस मूव्स और कातिलाना अदाओं से वो हर किसी के दिल पर छुरियां चलाने में भी कामयाब हो गई हैं।
सपना चौधरी के इस कमरतोड़ डांस वीडियो को White Hill Dhaakad चैनल पर अपलोड किया गया है। साथ ही इसे अबतक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक कर इस पर प्यार बरसाया है।


Tags: