अदाकारा सान्या मल्होत्रा द ग्रेट इंडियन किचिन के हिन्दी रीमेक में करेगी मुख्य किरदार प्ले

फिल्म 'लव हॉस्टल' में दिखाई देंगी। 'लव हॉस्टल' सीधे जी5 पर रिलीज होगी, जिसे शाहरुख खान के बैनर तले बनाया गया है।

Update: 2022-02-15 05:10 GMT

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों कई साउथ रीमेक्स पर काम कर रही है। इस लिस्ट में एक और फिल्म का नाम जुड़ने जा रहा है, जो जल्द ही फ्लोर पर जा सकती है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की बहरी और हरमन बवेजा ने सुपरहिट मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचिन' (The Great Indian Kitchen) के हिन्दी रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं। वो इस फिल्म के लिए कलाकारों की तलाश कर रहे हैं, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। मेकर्स ने फिल्म में लीड कैरेक्टर प्ले करने के लिए अदाकारा सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) के साथ बात की है। वो इस फिल्म को आधिकारिक रूप से साइन कर सकती हैं। 

फिल्म से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है, 'फिल्म द ग्रेट इंडियन किचिन के लिए कई कलाकारों से बात की जा चुकी है और आखिर में मेकर्स ने सान्या मल्होत्रा के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है। वो द ग्रेट इंडियन किचिन में निमिषा द्वारा निभाया गया किरदार प्ले करती नजर आ सकती हैं।'
फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचिन' के मेकर्स साल 2022 के मध्य में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। इन दिनों हिन्दी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, जैसे ही यह लॉक हो जाती है, वैसे ही मेकर्स इसे शुरू कर देंगे। 'द ग्रेट इंडियन किचिन' एक ऐसी महिला के आसपास घूमती दिखाई देगी, जिसकी नई-नई शादी हुई है। यह नई नवेली दुल्हन अपने पति की जिम्मेदारियों के साथ-साथ ससुरालवालों की उम्मीदों पर भी खरा उतरने की कोशिश करती है। 
सान्या मल्होत्रा की बात करें तो वो लगातार कंटेंट बेस्ड फिल्में साइन कर रही हैं। दर्शकों ने कोरोना काल में सान्या को 'शकुंतला देवी', 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' और 'पगलैट' जैसी फिल्में में देखा है। जल्द ही वो बॉबी देओल और विक्रांत मैसी की अपकमिंग फिल्म 'लव हॉस्टल' में दिखाई देंगी। 'लव हॉस्टल' सीधे जी5 पर रिलीज होगी, जिसे शाहरुख खान के बैनर तले बनाया गया है। 



Tags:    

Similar News

-->