एक्ट्रेस राखी सावंत(Rakhi Sawant) अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. फिर चाहे वो बिग बॉस 14 के जरिए किया हो या अब सोशल मीडिया पर अपनी मजेदार वीडियो से. वह अपने अलग अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं और किसी के भी चेहरे पर हंसी ले आती है. आजकल राखी ने हॉलीवुड जाने की तैयारी शुरू कर दी है. राखी का ट्रांसफॉर्मेशन देख लगता है कि वह जल्द ही हॉलीवुड में धमाल मचाती नजर आएंगी.

राखी सावंत आजकल सोशल मीडिया पर अपनी एडिटिड वीडियो शेयर कर रहती हैं. इन वीडियो में वह रीफेस एप का इस्तेमाल करते हुए दूसरी एक्ट्रेस के चेहरे से खुद का चेहरा बदल देती है. कई बॉलीवुड सेलेब्स के वीडियो के साथ ऐसा करने के बाद अब राखी ने हॉलीवुड की तैयारी कर ली है. इस बार उन्होंने हॉलीवुड फिल्म प्रोमिसिंग यंग वुमेन की एक्ट्रेस कैरी मुलिगन के वीडियो में चेहरा बदला है.

राखी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हॉलीवुड में आ रही हूं. वीडियो में राखी अलग अलग अवतार में नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो में नर्स का भी लुक दिखाया है. राखी का ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. राखी के फैंस इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आप सच में हॉलीवुड को डिसर्व करती हो, आपका फेस हॉलीवुड के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. वहीं दूसरे यूजर को राखी का नर्स वाला अवतार पसंद आया. उन्होंने कमेंट किया- नर्स राखी साथ ही हार्ट वाली इमोजी पोस्ट की.


Tags: