एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बनी अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड Victoria's Secret का चेहरा, देखें लेटेस्ट तस्वीर

बॉलीवुड और हॉलीवुड हर जगह अपना सिक्का मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के हाथ एक और अचिवमेंट लग गई है।

Update: 2021-06-18 09:03 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  बॉलीवुड और हॉलीवुड हर जगह अपना सिक्का मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के हाथ एक और अचिवमेंट लग गई है। जंगली बिल्ली एक बार फिर अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, देसी गर्ल का नाम अब अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट (Victoria's Secret) के साथ जुड़ गया है। विक्टोरिया सीक्रेट ने अपनी सुपर मॉडल्स यानी एंजेल्स से दूरी बनाते हुए महिला सशक्तिकरण की ओर ये खास कदम बढ़ाया है।

बताते चलें कि, विक्टोरिया सीक्रेट ने अपने पॉप्युलर एंजल्स सुपरमॉडल्स को टाटा करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए उन महिलाओं को चुना है जिन्होंने एथलीट, एक्टिविस्ट्स और एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी कैंपेन में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल है। एक लीडिंग टेबलॉयड की मानें तो कैंपेन में प्रियंका (Priyanka Chopra Becomes The Face Of Victoria's Secret) के अलावा 6 अन्य महिलाएं Valentina Sampaio, Adut Akech, Paloma Essler, Eileen Gu, Amanda De Cadenet और Megan Rapinoe भी शामिल हैं।

विक्टोरिया सीक्रेट ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। साथ ही कैंपेन से जुड़ने वाली महिलाओं की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है,'हमें एक रोमांचक नए साझेदारी मंच #TheVSCollective की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जिसे विक्टोरिया सीक्रेट के भविष्य को आकार देने के लिए डिजाइन किया गया है। ये असाधारण साझेदार, अपनी अनूठी पृष्ठभूमि, रुचियों और जुनून के साथ क्रांतिकारी उत्पाद संग्रह, सम्मोहक और प्रेरक सामग्री, नए आंतरिक सहयोगी कार्यक्रम और महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण कारणों के लिए रैली समर्थन बनाने के लिए हमारे साथ सहयोग करेंगे।'
वहीं, प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में देखी गई थीं। वहीं साल 2020 में वो हॉलीवुड फिल्म 'वी केन बी हीरोज' में नजर आईं। इन दिनों प्रियंका रुसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सिताडेल' में काम रही हैं। साथ ही उनके पास 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स' जैसी फिल्में भी हैं।



Tags:    

Similar News