एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने किया हैवी लिफ्टिंग, वायरल हुआ VIDEO

कोरोना काल में जहां कुछ सेलेब्स ने खुद को अपने मुंबई वाले घर में कैद कर लिया है।

Update: 2021-06-03 06:27 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोना काल में जहां कुछ सेलेब्स ने खुद को अपने मुंबई वाले घर में कैद कर लिया है। तो वहीं, कुछ सेलेब्स ने इस महामारी के प्रकोप को देखते हुए भारत छोड़ फॉरेन जाकर छुट्टियां बिताने का फैसला किया है। इसी में एक नाम चोपड़ा परिवार की बेटी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का भी है। जो इन दिनों टर्की (Turkey) में छुट्टियां बिता रही हैं। अब वहीं से एक्ट्रेस वीडियो जारी कर फैंस को फिटनेस गोल देती भी देखी गई हैं।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस अबतक कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस को अपने टर्की वेकेशन (Parineeti Chopra Turkey Vacation) की बेहतरीन झलक दिखा चुकी हैं। हालांकि, अपने नए वीडियो के जरिए परी ने साबित कर दिया है कि वो चाहें भारत रहें या फॉरेन लेकिन वो फिर भी अपनी फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करती हैं।
परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वर्कआउट (Parineeti Chopra Workout Video) वीडियो पोस्ट किया है। जो की टर्की का है। इसमें एक्ट्रेस हैवी लिफ्टिंग करती दिख रही हैं। साथ ही परिणीति ने कैप्शन में लिखा है,'अभी के लिए हेवी लिफ्टिंग। कार्डियो इंतजार कर सकता है।' इसके साथ उन्‍होंने #WorkingOnMyForm हैशटैग भी दिया है।
वीडियो में परिणीति पिंक कलर के शॉर्ट्स और ब्लैक टीशर्ट में हेवी लिफ्टिंग करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस समेत मनोरंजन जगत की हस्तियां जैसे मनीष मल्होत्रा और डब्बू रतनानी ने भी कमेंट कर प्यार बरसाया है। वहीं, परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही रणबीर कपूर संग फिल्म 'एनिमल' में दिखाई देंगी।


Tags:    

Similar News