जनता से रिश्ता वेबडेस्क| नोरा फतेही को एक्टिंग के साथ डांस का भी बेहद शौक है. हाल ही में नोरा का गुरु रंधावा के साथ डांस रिहर्सल वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें वो 'नाच मेरी रानी (Nach Meri Rani Video) पर डांस करती हुईं नज़र आ रही हैं. इस वीडियो में दोनों के डांस मूव्स देखने वाले हैं

इस वीडियो के कैप्शन में नोरा ने लिखा- किसी ने मेरा हुकलाइन के साथ रिहर्सल वीडियो लीक कर दिया है. अब ये बाहर आ ही गया है तो क्यों ना इसे हम ऑफिशियली रिलीज होने से पहले ही हिट बना दें

Full View

इससे पहले नोरा का एक मिस्ट्री मैन के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. मार्स पेड्रोज़ो नाम के इस व्यक्ति को नोरा बीच किनारे मूव्स सिखाती हुई नज़र आ रही हैं. मार्स पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट हैं.

वहीं हाल ही में नोरा फतेही और टेरेंस लुईस का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कोरियोग्राफर के ऊपर एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया और ट्रोल करना शुरू कर दिया. वर्कफ्रंट पर बात करें तो नोरा फतेही जकड़ ही अजय देवगन और संजय दत्त के साथ 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' फिल्म में नजर आएंगी

Tags: