एक्ट्रेस निया शर्मा बारिश में भीगते हुए किया जमकर डांस, देखे वीडियो

देश के कई जगहों पर मॉनसून आ चुका है और लोगों को गर्मी से निजात मिली है। अब बारिश हो रही हो तो उसमें भीगने का मजा भी अलग है।

Update: 2021-07-04 01:15 GMT

देश के कई जगहों पर मॉनसून आ चुका है और लोगों को गर्मी से निजात मिली है। अब बारिश हो रही हो तो उसमें भीगने का मजा भी अलग है। छोटे पर्दे की बोल्ड अभिनेत्री निया शर्मा बारिश में छत पर पहुंचीं और जमकर धमाल मचाया।

बारिश में निया शर्मा बचपन की यादें ताजा कर रही हैं और बच्चों की तरह छप-छप कर डांस कर रही हैं। वह अपने एक गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

निया शर्मा ने इस दौरान लाल रंग का क्रॉप टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहने हुए हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- 'बस अपने बचपन की यादों को ताजा कर रही हैं और इसमें से रील तैयार कर रही हूं।'
निया शर्मा अपनी बोल्ड अदाओं से कई बार विवादों में रही हैं। उन्हें सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद निया सीरियल 'जमाई राजा' में नजर आईं। सीरियल में उनके अपोजिट रवि दुबे थे। टीवी का यह शो भी सुपरहिट रहा। निया का वेब शो 'जमाई राजा 2.0' आया है जिसमें वह अपने बोल्ड सीन की वजह से चर्चा में रहीं।


Tags:    

Similar News