साल 2005 में फिल्म 'यहां' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मिनीषा लांबा (Minissha Lamba) सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं.

आए दिन दिखता है बोल्ड अंदाज


वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. इन दिनों मिनीषा की कई तस्वीरें, जो उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
एक्टिंंग से बनाई दूरी


अब मिनीषा लांबा एक्टिंग से काफी दूर हैं, उन्हें आखिरी बार 2017 में आई फिल्म 'भूमि' में देखा गया था, इसके बाद से ही मिनिषा लांबा ने अपने बॉलीवुड करियर पर लगाम लगा दी है.
रणबीर के साथ किया काम


बता दें, यशराज फिल्म्स की 'बचना ऐ हसीनों' (Bachna Ae Haseeno) में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं.
लंबी है फैंस फॉलोइंग


इन तस्वीरों में मिनीषा का कातिलाना अंदाज देख लोग उन पर एक बार फिर से फिदा हो गए हैं.
इन फिल्मों मे आईं नजर


वह 'कार्पोरेट', 'रॉकी : द रेबेल', 'एंथनी कौन है', 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'अनामिका', 'शौर्य' और 'दस कहानियां' में भी काम कर चुकी हैं.

Tags: