एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा नन्हे मेहमान संग खेलती नजर आईं...देखे वायरल VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा मुंबई में कई बार स्पॉट होती हैं। कभी वॉक करते तो कभी जॉगिंग करते हुए।

Update: 2021-02-24 05:42 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा मुंबई में कई बार स्पॉट होती हैं। कभी वॉक करते तो कभी जॉगिंग करते हुए। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा बेस्टफ्रेंड करीना कपूर खान के बेबी से मिलने उनके घर पहुंची। इसके साथ ही उन्होंने एक नन्हे मेहमान संग खेलते हुए का वीडियो भी शेयर किया।

मलाइका अरोड़ा एक कैफे में डॉगी कोको संग खेलती नजर आईं। फैन्स मलाइका के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। अभी तक इस वीडियो पर 1.3 यानी 13 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। मलाइका जिम आउटफिट में कोको संग खेलती दिखाई दे रही हैं।

मालूम हो कि मलाइका अरोड़ा ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग करीना के घर मंगलवार देर रात जाती स्पॉट हुई थीं। इससे पहले भी ये दोनों कई बार एक साथ उनके घर पर पार्टी कर चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा काफी अच्छे दोस्त है। तीनों कई मौकों पर एक साथ नजर आते है।
जब काजोल ने अजय देवगन से मांगी थी ब्वॉयफ्रेंड से पीछा छुडाने में मदद, एक्टर ने दी थी यह सलाहगौरतलब है कि बेटे के जन्म के बाद सैफ अली खान ने स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि करीना और उनका बेटा दोनों ठीक हैं। सैफ ने इसमें कहा था, 'हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। मां और बेटा हेल्दी व सुरक्षित हैं। हमारे सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।'


Tags:    

Similar News