जनता से रिश्ता वेबडेस्कएक्ट्रेस कश्मीरा शाह आजकल सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनकी ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर इन्होंने तहलका मचाया हुआ है। कश्मीरा ने 10 किलो वजन कम कर लिया है। शेप में आने के बाद वह अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर कर कर रही हैं।

हाल ही में कश्मीरा ने ब्लू बिकिनी में फोटोशूट कराया है। स्विमिंग पूल किनारे बैठीं कश्मीरा शाह एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। ब्लू बिकिनी के ऊपर उन्होंने मल्टी कलर सुरोस्की कोट पहना हुआ है। स्मोकी आइज और न्यूड लिपस्टिक के साथ मेकअप किया हुआ है। फोटो शेयर करते हुए कश्मीरा ने लिखा, "बदलाव की शुरुआत खुद से करें। अगर आप बदलाव चाहते हैं तो पहले खुद में बदलाव लाएं।

Full View


बता दें कि इससे पहले कश्मीरा की ब्लैक मोनोकिनी में फोटो वायरल हुई थी। पति कृष्णा अभिषेक ने भी उनकी इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, "जब आपके पास घर पर बिरयानी हो तो बाहर दाल मखनी क्यों खानी है? कैश मुझे तुमपर गर्व है, क्योंकि तुम अपने हॉट अवतार में वापस आ गई हो।"










Tags: