एक्ट्रेस करीना कपूर ने शेयर किया तैमूर का VIDEO

5 जून को देशभर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Update: 2021-06-05 12:54 GMT

जनता से रिश्ता  वेबडेस्क |     5 जून को देशभर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर सभी पर्यावरण प्रेमी कई खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करते हैं और प्रकृति को बचाने का संदेश देते हैं। बॉलीवुड सितारे भी इस खास मौके पर पर्यावरण के प्रति प्यार जाहिर करते हैं। हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी इस दिन पर अपने बेटे तैमूर अली खान का एक क्यूट वीडियो शेयर कर पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना अक्सर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में करीना ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तैमूर अली खान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तैमूर अली खान बीच पर रेत से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा, 'प्रटेक्ट, हील, लव। #WorldEnvironmentDay' करीना के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर तैमूर के कई फैंस उनकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि बीते दिनों करीना कपूर खान ने अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा था। करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक मिरर सेल्फी शेयर की। जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'कोई वस्तु जितनी मिरर में दिखाई देती है, उससे कहीं अधिक उसके पास होती है। इसलिए दूरी बनाए रखें... क्योंकि ये न्यू नॉर्मल है।'
वहीं बात करें करीना के वर्कफ्रंट की तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब फिल्म को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जा सकता है।






Tags:    

Similar News

-->