जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी सुपरस्‍टार आदित्‍य मोहन और मशहूर अदाकारा अदाकारा काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक हिंदी गाना इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. गाना है 'ओपन है दिल का दरवाजा', जिसे पिछले साल द सिनेमा डिजिटल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. इस गाने ने आज 5 मिलियन व्‍यूज के आंकड़े को पार कर लिया है. अब तक इस गाने को 5,540,825 व्‍यूज मिल चुका है.

दरअसल, गाना 'ओपन है दिल का दरवाजा', भोजपुरी की सुपर डूपर हिट फिल्‍म 'काजल' का है, जिसमें आदित्‍य मोहन मुख्‍य भूमिका में हैं. उनके अपोजिट इस फिल्‍म में काजल यादव हैं. मगर यह गाना काजल राघवानी के उपर फिल्‍माया गया है, जो फिल्‍म में गेस्‍ट एपीयरेंस में नजर आई हैं. इसको लेकर आदित्‍य मोहन ने कहा कि फिल्‍म को जितना प्‍यार दर्शकों ने दिया, उससे भी ज्‍यादा प्‍यार इस गाने को मिल रहा है. इसके लिए हम सबके शुक्रगुजार हैं. फिल्‍म बेहतरीन थी, गाना शानदार है. इस गाने में काजल राघवानी के साथ काम करने का अनुभव भी यादगार था. हमारी केमेस्‍ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. काजल वाकई बेहतरीन अदाकारा हैं.
Full View

उन्‍होंने बताया कि गाना 'ओपन है दिल का दरवाजा' के सिंगर आलोक कुमार और खुशबू जैन हैं. लिरिक्‍स और म्‍यूजिक एस कुमार का है. डायरेक्‍टर ब्रज भूषण हैं. प्रोड्यूसर शेख अदील अहमद आजमी हैं. एडिटर अभिषेक सिंह (सिट्टू) हैं. कोरियोग्राफी रामदेवन का है.


Tags: