जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने बहुत की कम उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं. जन्नत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2009 से की थी. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली जन्नत अब करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं.

आज हम आपको जन्नत की नेट वर्थ के बारे में पता चल गया है. वह एक एक्ट्रेस होने के साथ एक मॉडल और परफॉर्मर हैं. वह इतनी कम उम्र में ही इंडस्ट्री की अच्छी कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं. जन्नत को दुनियाभर में यूथ का ढेर सारा प्यार मिलता है. उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं.
करोड़ों की हैं मालकिन
caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक जन्नत जुबैर 7 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं. यह सारी संपत्ति जन्नत ने अपने प्रोफेशन में कड़ी मेहनत करके कमाई है. वह बहुत ही कम उम्र में एक सफल एक्ट्रेस बन गई हैं.
कई ब्रांड करती हैं एंडोर्स
जन्नत एक्टिंग के अलावा कई ब्रांड के लिए एड करती हैं और एंडोर्स करती हैं. जिससे उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है.
रिलेशनशिप स्टेटस
जन्नत को बीते कुछ समय में फेमस टिक टॉकर स्टार फैजल शेख के साथ देखा गया था. रिपोर्ट्स की माने तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन फैजल ने बाद में सब साफ कर दिया था कि वो दोनों अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं.
प्रोफेशनल करियर
जन्नत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से साल 2009 में की थई. उस शो से उन्हें पहचान नहीं मिली थी. उसके बाद साल 2011 में जन्नत शो फुलवा में नजर आईं थीं जिससे उन्हें एक अलग पहचान मिल गई थी. फुलवा से जन्नत को घर घर में पहचान मिली थी. उसके बाद वह कई सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी हैं.


Tags: