एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर बहन ने शेयर किया बचपन का अनसीन VIDEO

जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर को जन्मदिन पर बधाई दी हैl खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैंl

Update: 2021-03-07 02:49 GMT

जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर को जन्मदिन पर बधाई दी हैl खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैंl यह वीडियो जान्हवी के बचपन का है और वह इसमें किसी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैl जान्हवी कपूर का आज जन्मदिन हैl उनके जन्मदिन पर कई कलाकारों ने उन्हें बधाई दी हैl

वीडियो में जान्हवी कपूर को नाइट सूट पहने घर में डांस करते हुए देखा जा सकता हैl वहीं उनके पीछे नैनी बच्चे को पकड़े हुए हैंl खुशी कपूर बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी हैl वीडियो का ऑडियो बंद हैl इसके अलावा खुशी कपूर ने एक फोटो भी शेयर किया हैl इसमें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर नजर आ रही हैं खुशी कपूर ने फोटो पर कैप्शन दिया है, 'हैप्पी बर्थडे जान्हवी कपूरl मैं आपसे बहुत प्यार करती हूंl' इसपर अंकल संजय कपूर ने भी बधाई दी है और दिल की इमोजी कमेंट की हैl

जान्हवी कपूर के जन्मदिन के पहले खुशी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया थाl खुशी कपूर ने इस मौके पर फोटोग्राफर के लिए मास्क उतारने से मना कर दिया थाl उन्होंने बताया था कि एलर्जी रिएक्शन के कारण उनका चेहरा लाल हो गया है और वह मास्क उतारकर फोटो नहीं खिंचाना चाहतीl जान्हवी कपूर जल्द फिल्म रुही में नजर आएंगीl इस फिल्म में वह अहम भूमिका निभा रही हैl उनके अलावा इस फिल्म में राजकुमार राव और वरुण शर्मा की अहम भूमिका हैl हाल ही में इस फिल्म का गाना नदियों पार रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

जान्हवी कपूर फिल्म अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैl इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव हैl वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करती हैंl


Tags:    

Similar News