एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के हाथ में लगी चोट, देखें वीडियो

इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं।

Update: 2022-02-09 11:26 GMT

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी एक्टिविटी के चलते सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री अपने हाथ पर आर्म स्लिंग पहने नजर आ रही हैं।

जान्हवी की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं, जान्हवी कपूर के हाथ में लगी चोट को देख कर फैंस हैरान हो गए हैं और वीडियो पर कमेंट कर पूछा रहे हैं कि हाथ में क्या हो गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर ने कमेंट कर लिखा, हाथ पे क्या हुआ जी। इस वीडियो में अभिनेत्री जिम से बाहर निकलती हुई दिख रही हैं। वीडियो में वो टॉप और जॉगर शॉर्ट्स पहने अपनी कार की ओर जाती हुई दिख रही हैं।


हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के अभ्यास सत्र की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के साथ प्रैक्टिस करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेत्री फिल्म मिस्टर एंड मिसेज में एक महिला क्रिकेटर के किरदार में नजर आ सकती हैं। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर द्वारा अभिनीत ये फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निखिल मल्होत्रा और शरण शर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं।
जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्में
बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं।


Tags:    

Similar News

-->