एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का कठपुतली डांस VIDEO हुआ वायरल, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने काम और अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं.

Update: 2021-02-01 15:44 GMT

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने काम और अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच नियमित अंतराल पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं. हाल ही में उन्होंने फिर से अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो पपेट डांस करती नजर आ रही हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dance) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है.


दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो मजेदार अंदाज में पपेट डांस (Puppet Dance) कर रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट किए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं, लेकिन अभी तक इसे ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को शेयर कर उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा. उनके इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. दिव्यांका त्रिपाठी को 13 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं.


बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली दिव्यांका कई सीरियल्स में जबरदस्त किरदार निभाती दिखाई दीं. आखिरी बार एक्ट्रेस 'ये है मोहब्बतें' में दिखाई दी थीं, जिसमें उनकी जोड़ी को करण पटेल के साथ काफी पसंद भी किया गया था.



Tags:    

Similar News