अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस लुक्स से चर्चा में रहती हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेट करने दिशा इस वक्त मालदीव में हैं। ऐसा लगता है मालदीव उनकी पसंदीदा घूमने की जगह है तभी तो वह अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए वहां जाती रहती हैं। अब दिशा ने अपने फैन्स के साथ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। वह बीच पर नजर आ रही हैं। तस्वीर में दिशा मुस्कुराती हुई पोज दे रही हैं। ऐसी खबरें हैं कि दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ भी मालदीव में हैं। वैसे तो टाइगर ने भी अपनी एक तस्वीर समंदर किनारे से शेयर की है। हालांकि दोनों की साथ की अभी तक कोई फोटो सामने नहीं आई है।

दिशा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उन्होंने गुलाबी रंग की बिकिनी पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने चेक डिजाइन वाला श्रग लिया हुआ है। दिशा ने गोल्डन चेन और गोल्डन इयररिंग्स पहना हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। तस्वीर में वह हॉट दिख रही हैं। दिशा ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में तितली बनाया है।
दिशा की तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने उन्हें हॉट बताया तो किसी ने उन्होंने फायर बुलाया। एक यूजर लिखते हैं, 'फैबुलस'। एक अन्य कहते हैं, 'ओएमजी, कितनी प्रिटी'। एक फैन लिखती हैं, 'मुझे यकीन है टाइगर भी यहीं कहीं पोज दे रहे होंगे'।
इससे पहले दिशा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह पानी में रिलैक्स करती नजर आईं। उन्होंने वही गुलाबी रंग की ही बिकिनी पहन रखी है।

Tags: