एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कांस फिल्म 2023 में कर रही डेब्यू,: फ्रांस के लिए रवाना

Update: 2023-05-21 08:17 GMT

अनुष्का शर्मा कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस रविवार को मुंबई से फ्रांस के लिए रवाना हो चुकी हैं, रविवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया।

कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पहुंची अनुष्का

इस दौरान अनुष्का व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आईं। कैजुअल आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक टोपी, गॉगल्स, मास्क और स्लाइड स्लिंग बैग कैरी किया। एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने पोज भी दिए। इस साल होने वाले कांस में अनुष्का बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर नजर आएंगी। उनके साथ फेमस एक्ट्रेस केट विंसलेट भी शामिल रहेंगी। एक्ट्रेस वहां सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करेंगी।

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल से मिली थीं अनुष्का

बीते दिनों अनुष्का नई दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास में अपने पति विराट कोहली के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन से भी मुलाकात की थी। इसके बाद से ही लोग अनुष्का के कांस डेब्यू के कयास लगा रहे थे।

2023 में इन भारतीय सेलेब्स ने किया अपना कांस डेब्यू

2023 में अनुष्का के अलावा कई अन्य सेलेब्स ने अपना कांस डेब्यू किया है, जिनमें ईशा गुप्ता, सारा अली खान, मृणाल ठाकुर, शैनन कुमार सानू, मानुषी छिल्लर, डौली सिंह और एंड्रिया केविचुसा जेसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

Tags:    

Similar News

-->