जनता से रिश्ता वेबडेस्क |बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और ​इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं। विराट और अनुष्का के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात बात कर जानकारी विराट कोहली ने कुछ वक्त पहले फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद अनुष्का की बेबी बंप फ्लांट करती कई तस्वीरों सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। सामने आई तस्वीरों में अनुष्का के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो को साफ देखा जा सकता है। इसी बीच अब अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा को गुरुवार को मुंबई में पिता के साथ देखा गया। इस दौरान अनुष्का ने लॅन्ग वाइट ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ऊपर से डेनिम की जैकेट पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने अपने फेस पर मास्क लगाया हुआ था। वहीं अनुष्का के गाड़ी से उतरने के बाद उनके पिता भी गाड़ी से उतर कर उनके पीछे जाते नजर आए। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस पर लगातार कमेंट्स कर फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं हाल ही में अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह सबसे कठिन आसन यानी शीर्षासन करती दिखीं थीं। वहीं इस एक्सरसाइज को करने में उनकी मदद विराट कोहली करते दिखे थे। उन्होंने अभिनेत्री के पैरों को पकड़ा हुआ था ताकि उनका बैलेंस न बिगड़ जाए। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'ये हैंड्स-डाउन एक्सरसाइज सबसे मुश्किल एक्सरसाइज में से एक है। मेरी जिंदगी में योगा बहुत अहम है। मैंने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने डॉक्टर से योगा के लिए पूछा था तो उन्होंने मुझे कहा था कि मैं ऐसे सभी आसन कर सकती हूं जो प्रेग्नेंसी से पहले करती थी। शीर्षासन के लिए जो मैं काफी सालों से करती आ रही हूं मैं ध्यान रखती हूं कि मैं दीवार का इस्तेमाल करूं सपोर्ट के लिए और हां मेरे पति भी मुझे सपोर्ट करते हैं एक्सट्रा सेफ्टी के लिए। यह मैं मेरे योगा टीचर की देखरेख में कर रही थी। मैं बहुत खुश हूं कि प्रग्नेंसी में भी मैं योगा करती रही हूं।'

हीं हाल ही में अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह सबसे कठिन आसन यानी शीर्षासन करती दिखीं थीं। वहीं इस एक्सरसाइज को करने में उनकी मदद विराट कोहली करते दिखे थे। उन्होंने अभिनेत्री के पैरों को पकड़ा हुआ था ताकि उनका बैलेंस न बिगड़ जाए। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'ये हैंड्स-डाउन एक्सरसाइज सबसे मुश्किल एक्सरसाइज में से एक है। मेरी जिंदगी में योगा बहुत अहम है। मैंने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने डॉक्टर से योगा के लिए पूछा था तो उन्होंने मुझे कहा था कि मैं ऐसे सभी आसन कर सकती हूं जो प्रेग्नेंसी से पहले करती थी। शीर्षासन के लिए जो मैं काफी सालों से करती आ रही हूं मैं ध्यान रखती हूं कि मैं दीवार का इस्तेमाल करूं सपोर्ट के लिए और हां मेरे पति भी मुझे सपोर्ट करते हैं एक्सट्रा सेफ्टी के लिए। यह मैं मेरे योगा टीचर की देखरेख में कर रही थी। मैं बहुत खुश हूं कि प्रग्नेंसी में भी मैं योगा करती रही हूं।'


Tags: