एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट, पहने दिखीं रणबीर कपूर की ये चीज...वीडियो देखें

Update: 2021-08-27 04:13 GMT

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते की बात अब छिपी नहीं है, दोनों दुनिया के सामने खुलकर मिलते हैं. हाल में ही आलिया भट्ट के साथ एक मजेदार वाकया हुआ. जब वे एयरपोर्ट से निकल रहीं तो वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें कहा कि उनका एयरपोर्ट लुक रणबीर कपूर से मिल रहा है. आलिया ने उस वक्त जैकेट और जोगर्स के साथ कैप पहन रखा था. आलिया ने जो कैप पहनी थी वैसी ही कैप पहने रणबीर कपूर को भी स्पॉट किया गया है.

इसी बीच, एक फोटोग्राफर की जुबान फिसल गई और उसने रणबीर कपूर के बदले रणवीर सिंह का नाम ले लिया. ऐसे में आलिया भी कन्फ्यूज हो गईं और उन्होंने तुरंत इसे लेकर पूछा जो कि कैमरे में कैद हो गया.
दरअसल, एयरपोर्ट के बाहर आलिया की तस्वीर लेते हुए फोटोग्राफर कहते हैं कि आपका लुक अच्छा लग रहा है. आप रणवीर की तरह लग रहे हैं, रणवीर सिंह. इस पर आलिया सरप्राइज होकर पूछती हैं- रणवीर सिंह...? फिर फोटोग्राफर तुरंत अपनी मिस्टेक ठीक करते हुए कहता है- आरके, आरके यानी रणबीर कपूर.
आलिया-रणबीर कपूर लंबे समय से रिलेशन में हैं, पर पब्लिक प्लेस पर रोमांस से दूरी बनाए रखे हुए हैं. पर हाल में ही एक उनकी फोटो वायरल हुई थी जिसमें रणबीर आलिया के माथे को चूमते हुए दिखे थे. दरअसल सेलिब्रेटी स्टाइलिश लक्ष्मी लेहर ने एक फोटो पोस्ट किया था जिसमें फ्रेम में एक ऐसी फोटो लगी थी.
दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के लिए आलिया और रणबीर ने काफी मेहनत की है. करण जौहर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. 


Tags:    

Similar News