अभिनेता विवेक ओबरॉय ने लगवाया कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, वीडियो शेयर कर कही ये बात
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। इसको लेकर कई राज्यों में सख्त कोविड गाइडलाइन्स बनाई गई हैं। महाराष्ट्र सरकार इसको लेकर खासा गंभीर दिखाई दे रही है क्योंकि यहां कोरोना संक्रमितों के आंकड़े सबसे अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। इस टीकाकरण अभियान में बॉलीवुड स्टार भी शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कोविड वैक्सीन लेते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। अभिनेता ने लिखा कि 'सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स, हमारे वारियर्स को इस पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सावधानी से करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें और टीका लगवाएं। चलो एक साथ मिलकर वायरस को हराएं।'
बता दें कि विवेक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में वो चर्चा में तब आए थे जब बिना हेलमेट बाइक चलाने पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस द्वारा उनका चालान काट दिया गया था। इसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना फनी वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो 'पावरी होरी है' मीम के अंदाज में बताते नजर आ रहे थे कि कैसे हेलमेट न पहनने पर उनका चालान कटा है। साथ ही उन्हें सुरक्षा का एहसास हुआ है।