एक्टर विकी कौशल ने शेयर की ये तस्वीर, फैंस बोले- कटरीना कैफ को दुख होगा!

Update: 2021-10-19 11:30 GMT

फाइल फोटो 

विकी कौशल की फिल्म सरदार उधम सुर्खियों में है। लोगों को उनकी ऐक्टिंग काफी पसंद आ रही है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके अपनी पीठ के जख्म दिखाए हैं। ये घाव असली नहीं बल्कि प्रोस्थेटिक मेकअप से बनाए हैं। ये सरदार उधम में उनके एक सीन का हिस्सा है। उनके फैंस इस फोटो पर तरह-तरह के रिऐक्शंस दे रहे हैं।

विकी कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह रिलीज हो चुकी है। इसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह का रोल निभाया है। विकी कौशल ने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, कट्स जिनसे कट्स नहीं लगे। इसके साथ उन्होंने अपने प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट को भी टैग किया है। इस तस्वीर पर विकी के फैंस के तरह-तरह के रिऐक्शंस हैं। ज्यादार विकी के कैप्शन को नहीं समझ पाए और विकी से पूछा है कि क्या ये असली हैं? वहीं एक ने कॉमेंट किया है कि कटरीना कैफ को दुख होगा।
बता दें कि विकी कौशल और कटरीना कैफ के रिलेशनशिप के चर्चे लंबे वक्त से हैं। दोनों को कई बार साथ आउटिंग पर देखा गया है। वहीं वकेशन की तस्वीरों में भी विकी दिखाई दिए हैं। रीसेंटली दोनों की सगाई की खबर भी वायरल हुई थी। हालांकि विकी इस खबर को गलत बता चुके हैं। रोका हो जाने की खबरों पर विकी ने रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कानन से कहा था, सच कहूं तो मेरे पास वो मेंटर स्पेस ही नहीं था क्योंकि मैं शूट के बीच में था। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही विकी शादी की खुशखबरी दे सकते हैं।


Tags:    

Similar News

-->