एक्टर ने पत्नी को दी धमकी, कहा- जाओ अपने ससुराल वालों के पास, देखें VIDEO

Update: 2020-12-05 14:17 GMT

हाल ही में सिंगर आदित्य नारायण अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं शादी के बाद श्वेता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह सुसराल में शादी के बाद की रस्में निभाती दिखाई दे रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता किचन में सासू मां के साथ खाना बना रही हैं। वहीं आदित्य उनका वीडियो बना रहे हैं। इसके साथ आदित्य धमकी दे रहे हैं कि खाने के टेस्ट में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। वरना अपने ससुराल वालों के पास जाओ। यहां आदित्य डाॅयलाग भूल जाते हैं और मायके की जगह ससुराल कह देते हैं।

जिसके बाद आदित्य अपनी गलती को ठीक करते हुए कहते हैं कि टेस्ट में कोई कमी नहीं आने चाहिए वरना अपने मायके वालों के पास जाओ। आदित्य और श्वेता का यह वीडियो सिंगर के फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी 1 दिसंबर को हुई थी। दोनों ने मुंबई के इस्काॅन मंदिर में सात फेरे लिए थे। कोरोना महामारी के कारण शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल होंगे। शादी के बाद दोनों एक रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया था।




Tags:    

Similar News