एक्टर कमाल खान गिरफ्तार, इस मामले में बड़ा एक्शन

केआरके के नाम से भी जाना जाता है.

Update: 2026-01-24 03:17 GMT

मुंबई: कमाल आर खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने ओशिवारा फायरिंग केस में गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा.

18 जनवरी के दिन एक्टर-सोशल मीडिया सेलिब्रिटी केआरके यानी कमाल राशिद खान को मुंबई के ओशिवारा, अंधेरी स्थित एक रिहायशी इमारत पर चार राउंड फायरिंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था.
अधिकारियों के अनुसार, लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा (45) उसी इमारत के सेकेंड फ्लोर पर रहते हैं, जबकि मॉडल प्रतीक बैद (29) चौथे फ्लोर पर रहते हैं. शुरुआत में ये पता नहीं चल पाया था कि गोलियां किसने चलाईं. लेकिन अब जांच में खुलासा हुआ है कि ये गोलियां केआरके ने ही चलाई थीं. अब एक्टर को गिरफ्तार किया जा चुका है.
ओशिवारा फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने एक्टर और डायरेक्टर कमाल आर खान उर्फ KRK को डिटेन कर लिया था. मुंबई पुलिस की टीम ने केआरके से पूछताछ की. केआरके ने कबूल कर लिया है कि फायरिंग उन्हीं की लाइसेंसी बंदूक से उन्होंने ही की थी.
केआरके का कहना है कि उनका मकसद किसी को चोट पहुंचाना नहीं था. वो अपनी बंदूक साफ कर रहे थे. उनके घर के सामने एक बड़ा मैंग्रोव का जंगल है, जहां बंदूक को साफ करने के बाद उन्होंने उसे चेक करने के लिए फायरिंग की थी. एक्टर को लगा था कि मैंग्रोव की जंगल में गोली कहीं खो जाएगी, लेकिन जब उन्होंने फायरिंग की उस समय हवा चल रही थी. हवा के फोर्स की वजह से गोली थोड़ी ज्यादा ट्रेवल कर गई और ओशिवारा की हद में एक बिल्डिंग पर जाकर लगी.
केआरके एक सेल्फ-प्रोक्लेम्ड फिल्म क्रिटिक हैं. सोशल मीडिया पर वो अकसर अलग-अलग फिल्मों के बारे में बुरा कहते नजर आते हैं. वो बॉलीवुड के सितारों को भी भला-बुरा कहते रहते हैं. अतीत में कमाल आर खान को फिल्म 'देशद्रोही' में देखा जा चुका है. इसके अलावा वो फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर चुके हैं.
ये पहला मौका नहीं है जब केआरके विवादों में हैं. इससे पहले भी वो कई बार विवादों में फंस चुके हैं. इसके चलते वो दुबई शिफ्ट हुए थे. लेकिन कुछ समय पहले केआरके इंडिया वापस लौट आए और अब उन्हें लेकर नई कंट्रोवर्सी सामने आ चुकी है.

Tags:    

Similar News