इस फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता का निधन, जीता सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार
खबर पूरा पढ़े.......
जनता से रिश्ता वेब डेस्क। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस अवॉर्ड शो में फीचर कैटेगरी में अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' और साउथ सुपरस्टार सूर्या की सोरारई पोटरू ने बड़ी जीत हासिल की है। इसके अलावा एक और फिल्म थी जिसने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है जिसने लोगों को खुश करने के साथ-साथ प्रशंसकों को भी हैरान कर दिया है। यह फिल्म है 'तुलसीदास जूनियर'।
फिल्म ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
'तुलसीदास जूनियर' ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता है। दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर की यह आखिरी फिल्म है। कपूर खानदान के जाने माने सदस्य राजीव कपूर ने करीब 30 साल बाद पर्दे पर वापसी की। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले उनका निधन हो गया। यह फिल्म 21 मई 2022 को टीवी पर रिलीज हुई थी। इससे दो दिन पहले इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।
ये थी फिल्म की कहानी
तुलसीदास जूनियर में राजीव कपूर के साथ बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव और अभिनेता संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में अभिनेता दलीप ताहिल ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी तुलसीदास नाम के एक स्नूकर खिलाड़ी पर आधारित थी। तुलसीदास अपने बेटे के लिए स्नूकर खेलते हैं। तुलसीदास एक टूर्नामेंट में अपने दुश्मन से हार जाते हैं। तब उनका पुत्र मृदुल तुलसीदास यानि तुलसीदास जूनियर इस टूर्नामेंट में अपने पिता के लिए खेलता है और जीत जाता है।
इस फिल्म को डायरेक्टर मृदुल महेंद्र तुलसीदास ने बनाया था। फिल्म की कहानी मृदुल की जीवन कहानी पर आधारित थी। उन्होंने कहानी लिखी और इसका स्क्रीन प्ले भी तैयार किया। आशुतोष गोवारिकर ने भी स्क्रीन प्ले में मृदुल का साथ दिया। फिल्म को टी-सीरीज के प्रोडक्शन बैनर तले बनाया गया था।
राजीव कपूर की मौत का कारण क्या है?
तुलसीदास जूनियर से पहले राजीव कपूर 1990 में आई फिल्म जिम्मेदार में नजर आए थे। 9 फरवरी 2021 को राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह तब अपने भाई रणधीर कपूर के घर पर थे। उनकी उम्र 58 साल थी