अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पारिवारिक सूत्र ने दी सेहत की जानकारी

बड़ी खबर

Update: 2022-05-01 16:46 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 86 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र को पिछले हफ्ते स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल ले जाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें आईसीयू में रखा गया था, लेकिन आज सुबह उन्हें बाहर निकाल लिया गया और अब वह पहले से बेहतर हैं। परिवार के करीबी सूत्रों द्वारा उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी गई है।

पारिवारिक सूत्र ने दी सेहत की जानकारी
एक पारिवारिक सूत्र ने अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'धर्मेंद्र जी कुछ दिन पहले बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन अब वह बेहतर हो रहे हैं। और धीरे धीरे रिकवर हो रहे हैं। इस समय उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है और एक दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है।'
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेंगे धर्मेंद्र
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव में भी काम कर रहे हैं और फिल्मों में सक्रिय हैं। वह अगली बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आज़मी के साथ दिखाई देंगे।
Tags:    

Similar News