Abhishek Bachchan Net Worth : अभिषेक बच्चन करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक, जाने उनका नेटवर्थ
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का परिवार मुंबई में ही रहता है. ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी पत्नी हैं. वो भी उनकी तरह करोड़ों की मालकिन हैं. सारा परिवार मुंबई के आलीशान बंगले में रहता है जिसका नाम जलसा है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जो फिल्मी परिवार से हैं. उनके पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महानतम कलाकारों में से एक हैं. मां जया बच्चन भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. बचपन से फिल्मी माहौल के बीच अभिषेक बच्चन भी फिल्मों की तरफ ही आए. उनका फिल्मों का सफर बहुत आसान नहीं रहा. शुरुआत अच्छी होने के बावजूद उन्होंने अपनी जगह और पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया. अपने करियर में कई बार आलोचनाओं के भी शिकार हुए लेकिन अपने काम से और खुद की एक्टिंग में सुधार से वो आलोचकों को जवाब देते रहे. मां-पिता की प्रॉपर्टी से अलग अभिषेक बच्चन ने अपनी मेहनत और कमाई से अपनी खुद की प्रॉपर्टी बनाई. अभिषेक बच्चन फिल्मों कब अलावा स्पोर्ट्स में भी एक्टिव हैं. उनके पास करोड़ो की संपत्ति है. आइए आपको बताते हैं उनका नेट वर्थ कितना है.