Abhishek Bachchan : क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल ‘मैं लापता होना चाहता हूं’

Update: 2025-06-18 14:06 GMT
Entertainment मनोरंजन : अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखी हुई फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं।
जो कुछ भी था, सब दे दिया अपनों के लिए। अब जरा सा वक्त, बस अपने लिए चाहता हूं।’ इसे शेयर करते हुए अभिषेक ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभी खुद से मिलने के लिए, सब से ‘मिसिंग’ होना पड़ता है।’ अब अभिषेक बच्चन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर रहा है। लोग अभिषेक के इस पोस्ट पर अपने-अपने सवाल कर रहे हैं। लोग हैरान हैं कि आखिर अभिषेक बच्चन अचानक गायब होने की बातें क्यों कर रहे हैं?
अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट को देखकर अब हर कोई हैरान और परेशान है। उनके इस पोस्ट को देखकर लोगों को अभिषेक की फिक्र हो रही है। क्योंकि अभिषेक नॉर्मली इस तरह की कोई पोस्ट नहीं करते हैं। अभिषेक बच्चन ज्यादातर सोशल मीडिया पर बस अपने प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं और पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर ही रखते हैं। ऐसे में अभिषेक की इस पोस्ट के बाद फैंस यही सवाल कर रहे हैं कि क्या अभिषेक ठीक हैं। या फिर ये उनका कोई प्रमोशनल पोस्ट है, जिससे वो अपने प्रोजेक्ट की हिंट दे रहे हैं।
Tags:    

Similar News