जनता से रिश्ता वेबडेस्क|  बीते कुछ समय टीवी का जाना माना रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) के सितारे सुर्खियों में बने हुए हैं। इस समय टीवी सितारे केपटाउन में 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में 'खतरों के खिलाड़ी 11' को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 11' से अभिनव शुक्ला का पत्ता साफ हो गया है। अभिनव शुक्ला को 'खतरों के खिलाड़ी 11' से एलिमिनेट कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनव शुक्ला फिनाले से ठीक पहले 'खतरों के खिलाड़ी 11' से बाहर हो गए हैं। 

अभिनव शुक्ला ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' के टॉप 5 में जगह बनाई थी। हालांकि अब तक भी इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। अभिनव शुक्ला के एलिमिनेशन की खबर ने इनके फैंस को काफी निराश कर दिया है। फैंस जानते हैं कि अभिनव शुक्ला काफी फिट हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनव शुक्ला 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विनर बन सकते हैं।
फैंस 'खतरों के खिलाड़ी 11' के ऑन एयर होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आज 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग का आखिरी दिन है। आज शूटिंग खत्म होने के बाद सभी सितारे रोहित शेट्टी के साथ इंडिया वापस आ जाएंगे।
'खतरों के खिलाड़ी 11' के हर एपिसोड में गाना गाएंगे राहुल वैद्य
एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल स्पॉटबायई से बात करते हुए राहुल वैद्य ने बताया है कि रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' के हर टास्क से पहले राहुल वैद्य से गाना गाने को बोला है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि राहुल वैद्य 'खतरों के खिलाड़ी 11' के हर एपिसोड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले हैं। 
देखें अभिनव शुक्ला की तस्वीरें-

निक्की तम्बोली की हो चुकी है वापसी
'खतरों के खिलाड़ी 11' की टीम के आने से पहले ही निक्की तम्बोली इंडिया वापस आ चुकी हैं। बीते दिन ही निक्की तम्बोली को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान निक्की तम्बोली बॉलीवुड सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ पोज देती नजर आईं। निक्की तम्बोली की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि टीवी की ये हसीना भी 'खतरों के खिलाड़ी 11' से बाहर हो चुकी है।


Tags: