आरोही का करियर खत्म करेगा अभिमन्यु, सौतेली बहन का साथ नहीं देगी अक्षरा

वह लोगों से अंदर जाने देने के लिए कहता है, लेकिन वहां मौजूद लोग उसे घेरकर खड़े हो जाते हैं।

Update: 2022-07-13 06:27 GMT

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 June, 2022: स्टार प्लस का दमदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों धमाल पर धमाल मचा रहा है। प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टारर यह शो अपने ट्विस्ट और टर्न्स के कारण काफी चर्चा में बना हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अभिमन्यु ओपीडी संभालने के लिए बिरला हॉस्पिटल जाता है। वहीं आरोही का प्रमोशन हो जाता है, लेकिन वह खुशी-खुशी में एक मरीज को गलत इंजेक्शन दे देती है। इस बात से अभिमन्यु और आरोही दोनों ही अंजान होते हैं। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु का करियर आरोही की वजह से खतरे में पड़ जाएगा। 



अभिमन्यु को खरी-खोटी सुनाएंगे लोग
अभिमन्यु को वहां पर देखकर मरीज के मां-बाप उसे गलत समझने लगते हैं। वह लगातार अभिमन्यु को ताने मारते हैं और कहते हैं, "हमने आपको क्या सोचा था और आप क्या निकले।" वह लोगों से अंदर जाने देने के लिए कहता है, लेकिन वहां मौजूद लोग उसे घेरकर खड़े हो जाते हैं। 
Tags:    

Similar News

-->