‘Aap Jaisa Koi’ : ट्रेलर लॉन्च पर माधवन ने बताया फिट रहने का रहस्य

Update: 2025-06-25 15:53 GMT
Entertainment मनोरंजन : फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में आर माधवन अपने से 22 साल छोटी उम्र की हीरोइन फातिमा सना शेख के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में हुआ।
इस मौके पर फिल्म के बारे में कई सारी बातें माधवन और फातिमा ने साझा की है। साथ ही माधवन ने अपने फिटनेस सीक्रेट के बारे में भी बताया। माधवन कहते हैं, ‘फिल्म ‘साला खडूस’ की जब मैं शूटिंग कर रहा था तो कई डाइटीशियन, एक्सपर्ट से मिला। आखिर में बिल्कुल एक देसी आदमी से मिला, उसने इतना ही कहा कि जितना कम खाओगे, उतना वजन कम होगा, उतना फिट रहोगे।
इस सलाह के बाद से मैं तभी खाता हूंं, जब मुझे भूख लगती है।’ आगे माधवन यह भी बताते हैं कि लोग उन्हें डी एजिंग वाले यानी कम उम्र वाले रोल करने की सलाह देते हैं, मगर इस काम में काफी खर्च होता है। तो वह ऐसे रोल नहीं करते हैं।
Tags:    

Similar News