मनोरंजन: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह शादी बेहद प्राइवेट तरीके से उनके घर पर होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
गौरी स्प्रैट का जन्म मिश्रित परिवार में हुआ है. उनकी मां तमिलियन हैं, जबकि पिता आयरिश मूल के हैं. उनके दादा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से भी जुड़े रहे हैं. गौरी की शिक्षा लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से हुई है, जहां उन्होंने फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की. वे प्रोफेशनल हेयरड्रेसर भी रह चुकी हैं और उनका करियर फैशन व ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है.
करियर की शुरुआत उन्होंने बेंगलुरु में गारमेंट डिजाइनिंग और क्लॉथ बाइंग से की थी. इसके बाद 2007 में वे मशहूर सैलून ब्रांड BBlunt से जुड़ीं और यहां को-ओनर और मैनेजर के रूप में काम किया. वर्तमान में वह मुंबई स्थित BBlunt के सैलून आउटलेट की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार गौरी स्प्रैट एक बिजनेसवुमन हैं और उनकी आय मुख्य रूप से सैलून और फैशन इंडस्ट्री से आती है. मैजिकब्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 24 करोड़ रुपये से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.
गौरी पहले शादीशुदा रह चुकी हैं और उनका एक 6 साल का बेटा भी है. वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को बैलेंस करते हुए काम कर रही हैं.
वहीं आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर कहा है कि यह एक बेहद निजी और सादगी भरा समारोह होगा, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल होंगे. उन्होंने फैंस से आशीर्वाद और शुभकामनाओं की अपील की है.