मुंबई | बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन उनके फैंस को अब उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आमिर खान की आखिरी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 2018 में रिलीज़ हुई थी, जिसके बाद से वह फिल्मों से दूर रहे हैं। अब उनके फैंस की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं, क्योंकि उनकी कमबैक फिल्म को लेकर नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं।