Aamir Khan New Movie : महाभारत' पर काम शुरू, भारतीय सिनेमा में रचेगा नया इतिहास?
मुंबई | बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर काम शुरू कर चुके हैं। यह फिल्म न सिर्फ आमिर के करियर का बल्कि भारतीय सिनेमा का भी सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित हो सकती है। आमिर इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि मल्टी-पार्ट फ्रेंचाइजी या वेब सीरीज के रूप में लाने की योजना बना रहे हैं।