Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की शादी से सामने आई एक किसिंग फोटो, लोग बोले- 'फेरों से ज्यादा तो इन्होंने किस कर लिए'

तारा सुतारिया, करीना कपूर, सैफ अली खान सहित कई सितारों ने हिस्सा लिया।

Update: 2022-04-18 08:28 GMT

बॉलीवुड के खूबसूरत कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी कर ली है। बीती 14 अप्रैल को इन दोनों ने एक-दूसरे संग सात फेरे लिए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। इनकी कई तस्वीरें काफी दिलचस्प भी हैं, जिसे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।





 



रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की किसिंग तस्वीरें भी सामने आई हैं। उनकी एक किसिंग तस्वीर को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दूल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। तस्वीर में यह दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। इस तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को किस कर रहे हैं।
उनकी इस तस्वीर की जहां फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी सोशल मीडिया यूजर्स हैं जो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को ऐसे किस करने पर ट्रोल कर रहे हैं। ans_hu3235 नाम के यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इनकी शादी में मम्मी या रिश्तेदार नहीं होते हैं क्या।' chritinanonymous ने लिखा, 'फेरों से ज्यादा तो इन्होंने किस कर लिए शादी में।'
henamalik213 ने अपने कमेंट में लिखा, 'दोनों एक-दूसरे के मुंह में हवा भरते हुए।' yuvi_thakur2709 ने कमेंट किया है। बेशर्मी की हद है ये कैसी शादी, न मंगलसूत्र न कन्यादान, न माथे पर बिंदी।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की किसिंग तस्वीर पर कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल किया है। बात करें दोनों की शादी की तो उनकी शादी लंबे समय से सुर्खियों में थी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने खास रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपने घर वास्तु में शादी की। उनकी इस शादी में कई फिल्मी सितारों ने हिस्सा लिया। इसके बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 16 अप्रैल को मुंबई में अपनी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में शाह रुख खान, गौरी खान, करण जौहर, तारा सुतारिया, करीना कपूर, सैफ अली खान सहित कई सितारों ने हिस्सा लिया।


Tags:    

Similar News