New Delhi.नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की एक के बाद एक थ्रिलर फैंस का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं। बड़े पर्दे पर लेटेस्ट फिल्में हों या फिर ओटीटी पर वेब सीरीज, वे अपने आप में खास हैं। इसी बीच हम आपके लिए एक ऐसी साउथ सीरीज के बारे में अहम जानकारी लेकर आए हैं, जिसके 9 एपिसोड रोमांच से भरपूर हैं।यह वेब सीरीज सर्वाइवल और क्राइम थ्रिलर के तौर पर फैंस की पसंदीदा मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह सीरीज ओटीटी पर किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसका टाइटल क्या है।

ओटीटी की बेस्ट सीरीजयहां जिस साउथ सिनेमा वेब सीरीज का जिक्र किया जा रहा है, वह 2022 में ऑनलाइन रिलीज हुई थी। इस सीरीज की कहानी एक बैंक डकैती के रोमांच को दिखाती है। चोरों का एक ग्रुप दिनदहाड़े बैंक लूटने की योजना बनाता है और इसमें सफल भी होता है। लेकिन इस दौरान वह बैंक कर्मचारियों और लोगों को 9 घंटे तक बंदी बनाकर रखता है।


Tags: