जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) की शूटिंग कर रहे कार्तिक ने सबको चिंता में डाल दिया था. दरअसल, फिल्म 'भूलभुलैया 2' का क्लाइमेक्स शूट किया जा रहा था जिसकी शूटिंग के दौरान कार्तिक की आवाज़ एकाएक चली गई थी. इस घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को एक पल के लिए चिंता में डाल दिया था. आपको बता दें कि फिल्म में कार्तिक का रोल एक ऐसे शख्स का है जो भूतों को भगाता है. बताया जा रहा है कि क्लाइमेक्स के शूट के दौरान एक्टर को काफी चीखना-चिल्लाना था और कार्तिक रोल में इतना डूब चुके थे कि ज्यादा चीखने के चलते उनकी आवाज़ ही चली गई


ख़बरों की मानें तो कार्तिक की आवाज़ जाते ही आनन-फानन में एक डॉक्टर को बुलाया गया जिसके बाद कुछ समय के लिए कार्तिक आर्यन को आराम करने की सलाह दी गई ताकि उनकी वोकल कॉर्ड को कुछ आराम मिल सके. आपको बता दें कि अपने रोल के लिए कार्तिक ने इस कदर डेडिकेटेशन दिखाया कि उनकी आवाज़ ही चली गई. हालांकि, इस घटना ने फिल्ममेकर अनीस बज़्मी को काफी प्रभावित किया है और वो कार्तिक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

'भूल भुलैया 2' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ ही एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और तब्बू मुख्य रोल में नज़र आएंगे. वहीं, खबर है कि भूल भुलैया 2 की काफी शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही फिल्म की बची हुई शूटिंग को भी पूरा कर लिया जाएगा. बात यदि वर्क फ्रंट की करें तो एक्टर कार्तिक आर्यन एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म 'फ्रेडी' में भी नज़र आएंगे. इसके साथ एक्टर अन्य प्रोजेक्ट्स जैसे शहजादा, कैप्टन इंडिया और साजिद नाडियाडवाला की एक अपकमिंग म्यूजिक लवस्टोरी बेस्ड फिल्म में नज़र आएंगे


Tags: