बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सोनू भैंस का चारा ढोते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक्टिव सोनू


कोरोना के दौरान सोनू सूद (Sonu Sood) गरीबों का मसीहा बन कर लोगों के सामने आए. एक्टर ने कई जरूरतमंदों की खूब मदद की और उन्होंने अपनी हर पहल की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. लेकिन यह सोशल मीडिया सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं है बल्कि कुछ मस्ती भरे वीडियोज शेयर करने के लिए भी है. एक्टर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.
दूधवाले से मांगा डिस्काउंट
सोनू (Sonu Sood Video) इस वीडियो में एक दूधवाले से बात करते नजर आ रहे हैं. सोनू उनसे उनकी भैंसों के बारे में पूछते हैं और साथ ही पूछते हैं कि वो उनकी गाड़ी का सामान ढो रहे हैं क्या उन्हें कोई डिस्काउंट मिलेगा. इस पर दूधवाले ने उन्हें डिस्काउंट देने से मना कर दिया. एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
सोनू और फराह साथ कर रहे काम
बता दें, सोनू सूद (Sonu Sood) और फराह खान (Farah Khan) एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें फराह खान और सोनू सूद एक ट्रैक्टर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इसपर लिखे कैप्शन से पता चलता है कि फराह खान और सोनू सूद इन दिनों शूटिंग में व्यस्त हैं. यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि दोनों किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं. इससे पहले सोनू और फराह खान निर्देशिक हैप्पी न्यू ईयर में साथ दिखे थे.


Tags: