एक्ट्रेस सोनल चौहान को रातों रात मशहूर कर दिया था। इमरान हाशमी के साथ इस फिल्म में काम करने वाली सोनल चौहान की खूबसूरती के लोग कायल हो गये थे। सोनल की पहली फिल्म जन्नत सुपरहित हुई।

इसी के साथ सोनल भी स्टार बन गयी। सुपरहिट फिल्म देने के बाद सोनल फैंस के दिल में जगह बनायी लेकिन बॉलीवुड में नहीं। सोनल ने बॉलीवुड की कई फिल्में की लेकिन वो फिल्में औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिरी। धीरे धीरे जन्नत की एक्ट्रेस फिल्मों में लीड एक्ट्रेस से हट कर साइड रोल में नजर आने लगी।

2008 से लेकर 2021 तक हर साल वह संघर्ष करते छोटे -मोटे रोल में नजर आती रहीं। हाल ही में विद्युत जामवाल की जी5 पर रिलीज हुई फिल्म द पावर में भी वह नजर आयी थी।ऐसा माना जा रहा था कि सोनल चौहान का करियर खत्म हो गया है लेकिन द पावर में उन्होंने एक तरफा प्यार में पड़ी लड़की का किरदार निभाया जिसके लिए उन्हें तारीफ भी मिली है।
सोशल मीडिया पर सोनल चौहान के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।सोनल चौहान इंस्टाग्राम पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार से तहलका मचाती रहती हैं।


Tags: