जल अनमोल है, इसकी संभाल जरूर करो

विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया गया। विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने और जल संरक्षण के महत्त्व पर भी ध्यान केंद्रित करते हुए

Update: 2022-03-23 19:11 GMT

विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया गया। विश्व के सभी विकसित देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने और जल संरक्षण के महत्त्व पर भी ध्यान केंद्रित करते हुए, साल 1992 में रियो डी जेनेरियो में पर्यावरण तथा विकास के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई थी। साल 1993 में संयुक्त राष्ट्र ने अपनी सामान्य सभा के द्वारा निर्णय लेकर इस दिन को वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। भारत में जहां एक तरफ गर्मियों में सूखा पड़ता है, तो वहीं बरसात के दिनों में भारत के कुछ राज्य बाढ़ की चपेट में भी आ जाते हैं। अगर सरकारें और प्रशासन बरसाती पानी को संभालने के लिए कुछ उपाय करें तो गिरते भू-जल स्तर को कुछ हद तक रोका जा सकता है।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा




Similar News