रूस-यूक्रेन युद्ध का भारत पर असर…

युद्ध बेशक दो देशों के बीच होता है

Update: 2022-03-06 18:58 GMT

युद्ध बेशक दो देशों के बीच होता है, लेकिन इसका बुरा असर दुनिया के दूसरे देशों पर अवश्य पड़ता है। आर्थिक व्यवस्था पर भी आंशिक रूप से असर पड़ता हैं क्योंकि दुनिया के लगभग हर देश में किसी न प्राकृतिक संसाधन का खजाना है, तो कोई विज्ञान की वस्तुओं का तो कोई नई टैक्नोलॉजी का धनी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि लगभग दुनिया के सभी देश एक-दूसरे के साथ व्यापार करते हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध का बुरा असर दूसरे देशों पर क्या पड़ेगा, वो तो वो ही जानें, लेकिन इसका बुरा असर हमारे देश पर भी पड़ेगा क्योंकि हमारा देश कुछ सामान को रूस से सस्ते दामों में लेता है, जिनमें मुख्यतः पैट्रोलियम, तेल, रत्न और आभूषण, खाद्य तेल और उर्वरक आदि शामिल हैं। इसी तरह यूक्रेन से सूरजमुखी तेल का लगभग 70 प्रतिशत आयात होता है।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा




Tags:    

Similar News